Indian Statistical Institute (भारतीय सांख्यिकी संस्थान )
भारतीय सांख्यिकी संस्थान भारतीय सांख्यिकी संस्थान गूंजे प्रतिपल तव जयति गान जिससे पुष्पित और पोषित हैं सांख्यिकी गणित व विविध ज्ञान || भारतीय सांख्यिकी संस्थान गूंजे प्रतिपल तव जयति गान ||1|| श्री महालनोबिस की बंग धरा संस्थान हेतु जो गया वरा यह रामकृष्ण की पुण्य धरा आध्यात्म से जिसने पीर हरा राजा और विद्यासागर ने जिस भू पे चेतना भाव भरा इस धरा से ही सम्बद्ध रहे आचार्य और कविगुरु महान || भारतीय सांख्यिकी संस्थान गूंजे प्रतिपल तव जयति गान||2|| दिल्ली बेंगलुरु केंद्र सहित चेन्नई तेजपुर तक प्रसरित भिन्नता में एकल भाव निहित अनुशीलन नवाचार हो नित जो करे मनुजता को विकसित बहु विषयक नित नूतन प्रयोग उत्कृष्ट ध्येय भारत का हित शत कोटि वर्ष तव कीर्ति गान || भारतीय सांख्यिकी संस्थान गूंजे प्रतिपल तव जयति गान ||3|| © अमित तिवारी (हिंदी दिवस (14 सितम्बर 2022) के अवसर पर भारतीय सांख्यिकी संस्थान बेंगलुरु में काव्यपाठ के लिए विरचित) English Translation Indian Statistical Institute Indian Statistical In...