जोगीरा सा रा रा रा रा
जोगीरा सा रा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा रा
जोगीरा सा रा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा रा।। 1 ।।
तीस मिनट का रूल लगाके, गए सी आर ई भूल।
बच्चे अपने दांत पीस रहे, निकलेंगे अब हूल।। 2।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
एडमिन ऑफिस बैठा रहता, तेल में डाले कान।।
रंजीत जाये तो सुन लेंगे, (बाकी) नहीं किसी का मान।। 3।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
आई एस आई के वर्कर सारे, लेज़ी और एलिगेंट।
काम छोड़ के कुछ हो करना, रेडी परमानेंट।। 4।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
इलेक्ट्रीशियन कृष्णमूर्ति, नेवर कॉल ऑन फ़ोन।
बल्ब बदलने को भी बोलो, (तो) सुन लो लॉ ऑफ़ ओम।। 5।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
अबकी वाले वार्डन साहब, मैथमेटिक्स में मस्त।
कोशिश तो वो पूरा कर रहे, एडमिन से हैं पस्त।। 6।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
आई एस आई सिक्योरिटी वाले, पकड़ न पाएं चोर।
स्टूडेंट्स गर गेट पे मिल जाये, (लगता) सिर वो देंगे फोड़।। 7।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
अपने वाले डीन महोदय, निरीक्षक ऑफ़ मास्क।
काम काज सब छोड़ लगे है, यही है उनका टास्क।। 8।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
आई एस आई तो भुगत रहा है, कितने ही अभिशाप।
एक्वागार्ड भी एक चरस है, बना और स्टॉप।। 9।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
स्टूडेंट्स आई एस आई वाले, बड़े ही हिपोक्रेट।
आने की ज़िद पहले पाली, (अब) उसी बात से हेट।। 10।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
इतनी सारी मुश्किल फिर भी, झेल रहे दिन रात।
इस कैंपस की अपनी ब्यूटी, चलत रहे उत्पात।। 11।। जोगीरा सा रा रा रा रा।।
जोगीरा सा रा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा रा
जोगीरा सा रा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा रा।। 12।।
बुरा न मानो होली है !!!
© अमित तिवारी
ये जोगीरा दिनांक 18/03/2022 को ISI बैंगलोर को केंद्र में रख कर विरचित है।
Comments
Post a Comment