जोगीरा सा रा रा रा रा
जोगीरा सा रा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा रा जोगीरा सा रा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा रा।। 1 ।। तीस मिनट का रूल लगाके, गए सी आर ई भूल। बच्चे अपने दांत पीस रहे, निकलेंगे अब हूल।। 2।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। एडमिन ऑफिस बैठा रहता, तेल में डाले कान।। रंजीत जाये तो सुन लेंगे, (बाकी) नहीं किसी का मान।। 3।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। आई एस आई के वर्कर सारे, लेज़ी और एलिगेंट। काम छोड़ के कुछ हो करना, रेडी परमानेंट।। 4।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। इलेक्ट्रीशियन कृष्णमूर्ति, नेवर कॉल ऑन फ़ोन। बल्ब बदलने को भी बोलो, (तो) सुन लो लॉ ऑफ़ ओम।। 5।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। अबकी वाले वार्डन साहब, मैथमेटिक्स में मस्त। कोशिश तो वो पूरा कर रहे, एडमिन से हैं पस्त।। 6।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। आई एस आई सिक्योरिटी वाले, पकड़ न पाएं चोर। स्टूडेंट्स गर गेट पे मिल जाये, (लगता) सिर वो देंगे फोड़।। 7।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। अपने वाले डीन महोदय, निरीक्षक ऑफ़ मास्क। काम काज सब छोड़ लगे है, यही है उनका टास्क।। 8।। जोगीरा सा रा रा रा रा।। आई एस आई तो भुगत रहा है, क...